फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर के बाहर बैठे बुजुर्ग की आंखों में मिर्च स्प्रे छिड़ककर चेन लूटी

Thu, 29 Oct 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वजीरगंज के जवाहर नगर में घर के बाहर बैठे बुजुर्ग बैजनाथ प्रसाद वर्मा की आंखों में मिर्च स्प्रे छिड़ककर बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। पीड़ित के बेटे आशीष ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

आशीष के मुताबिक, घटना 26 अक्तूबर की शाम 5:26 बजे की है। खींचतान में आधी चेन बदमाशों के हाथ लग गई जबकि बाकी हिस्सा पिता के गले में रह गया। आंखों में जलन और दर्द से उन्होंने शोर मचाया तो परिजन बाहर आए। लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे भाग निकले। इसके बाद पिता को डॉक्टर के पास ले जाया गया। आशीष ने चेन की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें