फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीजी सिटी झील का पानी जलीय जीवों के लिए खराब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 
माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। इकाना स्टेडियम के पीछे सीजी सिटी वेटलैंड की झील के पानी की गुणवत्ता जलीय जीवों और मछलियों के रहने के लायक नहीं है। इसमें ऑक्सीजन लेवल बेहद कम पाया गया है।  उप्र प्रदूषण बोर्ड की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि झील में प्रदूषण बढ़ने से उसमें ऑक्सीजन की मात्रा कम हो गई है। प्रदूषण बोर्ड में लखनऊ विकास प्राधिकरण को पत्र लिखकर के झील के पानी के गुणवत्ता में सुधार के लिए सुझाव भी दिए हैं।
विज्ञापन


बीते दिनों वेटलैंड में बड़ी संख्या में मछलियां मरी हई पाई गई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर  एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मामले का संज्ञान लिया और इसके जांच के निर्देश दिए थे। प्रदूषण बोर्ड ने झील और आसपास के कई जगह से जांच नमूने जुटाए थे। बोर्ड की रिपोर्ट में सामने आया कि झील में सीवेज का पानी आ रहा है जिसके कारण वह जहरीली हो रही है।  रिपोर्ट में सामने आया है कि पानी में ऑक्सीजन का लेवल बेहद कम है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें