फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जागरूकता और नियमित जांच की कमी से बढ़ रहा सर्वाइकल कैंसर

विज्ञापन
कैंसर।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ। सर्वाइकल कैंसर से बचाव संभव है, लेकिन जागरूकता और नियमित जांच की कमी के कारण महिलाएं इस बीमारी की चपेट में आ रही हैं। ये जानकारी मंगलवार को कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में स्त्री एवं प्रसूति रोग कैंसर विभाग की डॉ. प्रियंका सिंह ने दी।
विज्ञापन


डॉ. प्रियंका ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण के साथ पैप स्मीयर और एचपीवी डीएनए जांच से बीमारी का खतरा कम किया जा सकता है। असामान्य लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह लेने में देरी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2030 तक सर्वाइकल कैंसर को जनस्वास्थ्य की समस्या के रूप में खत्म करने का वैश्विक लक्ष्य है। इसके तहत 15 साल तक 90 प्रतिशत बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण, 35 साल तक 70 प्रतिशत महिलाओं की जांच और 45 साल की उम्र में दोबारा स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें