फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सफल प्रशिक्षु महिलाओं को दिए प्रमाण पत्र

Tue, 14 Oct 2025 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
श्री हरभज राम कृपा देवी ट्रस्ट धर्मार्थ चिकित्सालय चारबाग का 64वां स्थापना दिवस सोमवार को मनाया
विज्ञापन
लखनऊ। श्री हरभज राम कृपा देवी ट्रस्ट धर्मार्थ चिकित्सालय चारबाग का 64वां स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया। अस्पताल के निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफल प्रशिक्षु महिलाओं को प्रमाण पत्र दिए गए। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि श्री हरभज राम कृपा देवी अस्पताल गरीबों, वंचितों को मुफ्त इलाज, परामर्श व दवाई दे रहा है। साथ ही सिलाई कढ़ाई ,कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसा कौशल निशुल्क दे रहा है। इसके लिए अस्पताल के अध्यक्ष विद्यासागर गुप्ता, सचिव अमित गुप्ता, वाइस चेयरमैन रमेश अग्रवाल एवं समस्त ट्रस्टी बधाई के पात्र है। कार्यक्रम में अस्पताल के वरिष्ठ ट्रस्टी सुशील अग्रवाल, सिद्धार्थ गुप्ता और समाजसेवी राजेंद्र सिंह बग्गा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें