फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मध्य रेलवे और उत्तर पश्चिम रेलवे ने जीते मैच

Thu, 23 Mar 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने (आरेडिका) के रानीज गर्ल्स हॉकी टर्फ स्टेडियम में चल रही 80वीं अखिल भारतीय रेलवे हॉकी मेंस चैंपियनशिप-2023 के तीसरे दिन बुधवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में मध्य रेलवे ने आरपीएफ को 32-0 के अंतर से हरा दिया। वहीं दूसरा मैच उत्तर पश्चिम रेलवे और बीएलडब्ल्यू के बीच खेला गया। इसमें उत्तर पश्चिम रेलवे की टीम 11-02 से विजय रही।
विज्ञापन


स्टेडियम में एक साथ 250 दर्शक देख सकते हैं मैच
जनसंपर्क अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरेडिका के इस हॉकी स्टेडियम का निर्माण 2019 में लगभग 5 करोड़ की लागत से किया गया। अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) ने मार्च 2021 में इसे मान्यता प्रदान की। आरेडिका खेलकूद संघ के अध्यक्ष संजय कुमार कटियार ने बताया कि स्टेडियम का निर्माण इरकॉन ने वर्ल्ड क्लास लेवल के मानकों पर किया है। एक साथ 250 दर्शक खेल का आनंद ले सकते हैं। बताया कि टर्फ के चारों कोनों पर अंडर ग्राउंड वाटर टैंक के साथ वाटर गन लगाए गए हैं, जिससे टर्फ को साफ किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें