रायबरेली। एकता विहार में रायबरेली विकास प्राधिकरण की ओर से बनवाए गए फ्लैटों का आवंटन निर्बल व अल्प आय वर्ग वालों को होगा। आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लॉटरी के माध्यम से 60 फ्लैटों का आवंटन होगा।
रायबरेली विकास प्राधिकरण की ओर से शहर के एकता विहार में एक कमरे व दो कमरे के फ्लैट बनवाए गए हैं। पूर्व में फ्लैटों का आवंटन किया गया था, लेकिन बाद में एक कमरे वाले 44 और दो कमरे वाले 16 फ्लैटों के आवंटियों ने फ्लैट लेने से इंकार कर दिया। अब आरडीए की ओर से फिर से फ्लैटों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कराई गई है।
आरडीए के अधिशासी अभियंता एम. अहमद ने बताया कि इन फ्लैट का आवंटन लॉटरी से होना है। 31 मार्च तक आवेदन जमा किया जा सकता है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाएगा।