फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या पहुंचे मोदी के मंत्री, बताई 225 करोड़ से बनने वाले म्यूजियम की खासियत

Tue, 18 Oct 2016 04:31 PM IST
ब्यूर/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
1 of 6
महेश शर्मा - फोटो : amar ujala
मैं यहां राम को खोजने आया हूं और इसमें कोई राजनीति नहीं है। अयोध्या में कुछ बनाने का मौका मिले ये सौभाग्य की बात है। राम की सेवा का मौका सबको नहीं मिलता। ये बातें मंगलवार को अयोध्या पहुंचे पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने कहीं। रानीमऊ में बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव ने उनका हजारों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। उन्होंने विधायक की तारीफ की और उन्हें संघर्ष का साथी बताया। यहां उन्होंने बताया क‌ि अयोध्या में भव्य राम म्यूज‌ियम बनेगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अयोध्या में महेश शर्मा - फोटो : amar ujala
इस दौरान उन्होंने कहा क‌ि राम राज्य जरूर आएगा। विपक्ष राजनीति करता है और हम विकास करते हैं। उन्होंने रामजन्म भूमि न्यास के कार्याध्यक्ष व छोटी छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास से मुलाकात की। 
 
विज्ञापन

3 of 6
महेश शर्मा - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा बीते 60 साल में कई लोगों को राम की सेवा का मौका मिला लेकिन किसी ने कुछ नहीं करवाया। इस काम में भी जिसे राजनीति खोजनी है वो खोजता रहे।

4 of 6
अयोध्या में महेश शर्मा - फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया क‌ि म्यूज‌ियम ड‌िज‌िटल होगा और मॉर‌िशस की तर्ज पर बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन

5 of 6
महेश शर्मा
उन्होंने कहा, मर्यादा पुरुषोत्तम राम की मर्यादा को विश्व के कोने-कोने तक ले जाने के लिए म्यूजियम का निर्माण करवाया जा रहा है। इस म्यूजियम में लेजर लाइट से 20 मिनट तक रामायण का चित्रण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महेश शर्मा
महेश शर्मा ने बताया कि इस म्यूजियम की घोषणा एक साल पहले ही कर दी गई थी और चार महीने पहले इसका फंड भी जा किया चुका है। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले हमारे सचिव यूपी सरकार के अधिकारी के साथ जमीन भी देखकर जा चुके हैं। उन्होंने कहा, जिसको भी मौका मिले
अगर वह भावना के साथ भगवान राम का काम करना चाहे तो उसका स्वागत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें