फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: केंद्र के पाले में स्मार्ट मीटर टेंडर की ज्यादा दर का मामला, जवाब आने के बाद ही होगी कार्रवाई

Thu, 22 Dec 2022 01:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पावर कॉपोरेशन ने ग्रामीण विद्युतीकरण निगम से दिशा-निर्देश मांगा है। अब केंद्र का जवाब आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। उपभोक्ता परिषद अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार ने प्री-पेड स्मार्ट मीटर के टेंडर में आई ऊंची दरों का मामला केंद्र सरकार के पाले में डाल दिया है। टेंडर में अनुमानित लागत से करीब 65 प्रतिशत ज्यादा आ रही लागत को मंजूरी देने के दबाव के बीच पावर कॉर्पोरेशन ने ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (आरईसी) से दिशा-निर्देश मांग लिया है। पावर कॉर्पोरेशन और बिजली कंपनियां डीपीआर में इंगित की दर से अधिक पर टेंडर को मंजूरी देने के लिए तैयार नहीं हैं क्योंकि भविष्य में इसे लेकर बखेड़ा खड़ा हो सकता है।

विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन और बिजली कंपनियों ने डीपीआर के अनुसार दरों में कमी के लिए टेंडर में हिस्सा लेने वाली निजी कंपनियों से वार्ता की पेशकश भी की, लेकिन कंपनियां दरों में कमी करने को तैयार नहीं है। ऐसे में पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने आरईसी के कार्यकारी निदेशक को पत्र भेजकर पूरी वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए दिशा-निर्देश मांगा है। सूत्रों का कहना है कि अब केंद्र का जवाब मिलने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

उधर, उपभोक्ता परिषद इस मामले को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में जुटा है। उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने प्रधानमंत्री से पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि अगर निष्पक्ष जांच हो तो बड़ा घोटाला सामने आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें