फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: मुगल गार्डन का नाम बदलने से क्या समस्याएं दूर हो जाएंगी, मायावती के निशाने पर केन्द्र सरकार

Sun, 29 Jan 2023 09:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मायावती ने कहा कि आम जनता इसे भी सरकार द्वारा अपनी कमियों व विफलताओं पर पर्दा डालने का प्रयास ही मानेगी। मायावती ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि कुछ मुट्ठी भर लोगों को छोड़कर देश की समस्त जनता जबरदस्त महंगाई, गरीबी व बेरोजगारी के तनावपूर्ण जीवन से त्रस्त है।
विज्ञापन
मायावती, पूर्व सीएम, यूपी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने ट्वीट कर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति भवन के मशहूर मुगल गार्डन का नाम बदलने से क्या देश के करोड़ों लोगों की ज्वलंत समस्याएं दूर हो जाएंगी। 

विज्ञापन


मायावती ने कहा कि आम जनता इसे भी सरकार द्वारा अपनी कमियों व विफलताओं पर पर्दा डालने का प्रयास ही मानेगी। मायावती ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि कुछ मुट्ठी भर लोगों को छोड़कर देश की समस्त जनता जबरदस्त महंगाई, गरीबी व बेरोजगारी के तनावपूर्ण जीवन से त्रस्त है। इसके निदान पर ध्यान केंद्रित करने की बजाय धर्मांतरण, नामांतरण, बायकाट व नफरती भाषणों आदि के जरिए लोगों का ध्यान बांटने का प्रयास घोर अनुचित व दुखद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें