फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन से लखनऊ लौटे 52 यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट केंद्र ने मांगी, 28 दिनों तक होगी निगरानी

Thu, 24 Dec 2020 12:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में बीते कुछ दिनों में ब्रिटेन से 52 लोग आए हैं। भारत सरकार ने इन यात्रियों की सूची यूपी स्वास्थ्य विभाग को भेजकर 24 घंटे में सभी की कोरोना रिपोर्ट मांगी है। अफसरों का कहना है यदि कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव आया तो उनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पुणे भेजे जाएंगे।

विज्ञापन


मालूम हो कि ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। भारत में इसका असर न हो इसके लिए वहां से लौट रहे यात्रियों की निगरानी की जा रही है। केंद्र सरकार ने ऐसे 52 लोगों की सूची भेजी है जो बीते दिनों ब्रिटेन से लखनऊ आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है कि इन सभी का कोविड टेस्ट करा बृहस्पतिवार शाम तक केंद्र को भेजे। सूची में नौ नवंबर से 23 दिसंबर तक लखनऊ आए लोगों के नाम हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि सभी यात्री होम आइसोलेशन में रहेंगे और 28 दिनों तक इनकी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर किसी की आरटीपीसीआर जांच पॉजिटिव रही तो उनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए एनआईवी पुणे भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें