फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स टीम को मिली बड़ी सफलता, 82 करोड़ का केटामाइन इंजेक्शन बेचने वाले को दबोचा

Sat, 13 Sep 2025 02:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स टीम को बड़ी सफलता मिली है। 82 करोड़ का केटामाइन इंजेक्शन बेचने वाले को दबोचा है। टीम इनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे के लिए 818 किलो केटामाइन इंजेक्शन बेचने वाले बिहार के दरभंगा निवासी मनोज कुमार को राजधानी लखनऊ के सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स की टीम ने गिरफ्तार किया है। ग्वालियर स्थित मुख्यालय की सूचना पर सीबीएन की टीम ने शुक्रवार को मनोज कुमार को दरभंगा के थाना विश्वविद्यालय क्षेत्र से दबोच लिया। नशे के इस कारोबार के तार यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में फैले होने के पुख्ता सुराग सीबीएन के हाथ लगे हैं, जिसकी गहनता से की जा रही है।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, ग्वालियर स्थित सीबीएन मुख्यालय ने राजधानी के उप नाम आयुक्त कार्यालय को खुफिया जानकारी दी थी कि दरभंगा के मनोज कुमार ने 1800 एम्पुल (कुल-818 किलोग्राम) केटामाइन इंजेक्शन को बाजार में खपाया है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपए प्रति किलोग्राम है। 

सूचना मिलने पर उपलब्ध नारकोटिक्स आयुक्त कार्यालय, लखनऊ और पी एंड आई सेल, गाजीपुर के अधिकारियों की टीम दरभंगा भेजी गई, जिसने दो दिन तक सुरागरसी के बाद मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि उसने अलग-अलग बैच नंबरों वाले अवैध केटामाइन इंजेक्शन की अवैध खरीद की और कई लोगों को बेचा।
विज्ञापन


इसके खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि केटामाइन इंजेक्शन का इस्तेमाल मरीजों को बेहोश करने में होता है, जिसे नशेड़ी ब्लैक मार्केट से खरीदते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें