फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेंट्रल बार एसोसिएशन का चुनाव दो को

Fri, 17 Nov 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव की तारीखों की बृहस्पतिवार को घोषणा कर दी गई। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 21 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दो दिसंबर को मतदान कराया जाएगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव कराने के लिए एल्डर्स कमेटी बनाई गई है। रामनरेश वर्मा की अध्यक्षता वाली कमेटी में वीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, शंकरलाल गुप्ता, शैलेश चंद्र मिश्रा और इंद्र बहादुर सिंह को सदस्य बनाया गया है। सेंट्रल बार एसोसिएशन के सभागार में बृहस्पतिवार को हुई एल्डर्स कमेटी की बैठक में चुनाव की तिथियों की घोषणा की गई।
कमेटी अध्यक्ष रामनरेश वर्मा ने बताया कि 18 व 20 नवंबर को नामांकन पत्रों का वितरण किया जाएगा। 21 व 22 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 23 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। दो दिसंबर को मतदान और तीन को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें