फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही केंद्र और प्रदेश सरकार : योगी

Wed, 14 Apr 2021 07:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

- मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव आंबडेकर जयंती पर किया वर्चुअली संवाद
- अटल आवासीय विद्यालय बाबा साहब के सपने को साकार करने का ही एक भाव
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार कर रही है समता, न्याय और बंधुता जिस भारत के संविधान के मूलभूत तत्व हैं, उन्हें भारत के प्रत्येक नागरिक को उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसी का परिणाम है कि आज हर प्रदेशवासी को बिना किसी भेदभाव के सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन


सीएम योगी ने यह बातें डॉ. आंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। मुख्यमंत्री ने अपने आवास से कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। साथ ही प्रदेश सरकार की तरफ से बाबा साहेब की स्मृतियों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्होंने कहा कि बाबा साहब की जयंती हो या पुण्यतिथि। दोनों ही अवसरों पर आंबेडकर महासभा द्वारा बाबा साहब की स्मृतियों को जीवंत रखने के साथ-साथ उनके द्वारा बताए गए मूल्यों और आदर्शों के अनुरूप अनेक कार्यक्रम रखे जाते हैं।

योगी ने कहा कि बाबा साहब ने सदैव शिक्षा पर ध्यान दिया है। उन्होंने हमेशा वंचितों, गरीबों और दलितों को एक ही बात के लिए आह्वान किया है कि अपनी पीढ़ी को शिक्षा से वंचित न होने दें। प्रदेश सरकार इस दिशा में कार्य भी कर रही है। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की चार वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 18 मंडलों में 18 अटल आवासीय विद्यालय बाबा साहब के सपने को साकार करने का ही एक भाव है, जिसमें गरीब और मजदूरों के बच्चों के लिए भी अत्याधुनिक आवासीय शिक्षा की व्यवस्था कराने का कार्यक्रम प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है। बाबा साहब के सपनों को साकार करने का ही परिणाम है कि प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के व्यापक स्तर पर सामूहिक विवाह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें