फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केंद्र व्यवस्थापकों की लगी क्लास, परीक्षा में ढिलाई पर होगी कार्रवाई

Sun, 08 Feb 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
विज्ञापन
लखनऊ। 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा संचालन के सख्त निर्देश दिए। परीक्षा की व्यवस्था और सुरक्षा में ढिलाई मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि प्रश्नपत्रों को रखने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम में डबल लॉकयुक्त अलमारी को खोलते समय केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी अनिवार्य होगी। प्रत्येक बार पूरी जानकारी रजिस्टर में दर्ज की जाएगी। स्ट्रांग रूम की एक चाभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट को सौंपी जाएगी। परीक्षा कक्षों में केवल ध्वनि व वीडियो रिकॉर्डिंग करने वाले कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी निगरानी निदेशालय स्तर पर बने कंट्रोल रूम से की जाएगी।

डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, शौचालय, प्रकाश, घड़ी और स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के पहुंचकर प्रश्नपत्रों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें