फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिना परिचय पत्र ड्यूटी करते मिले केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा की पहली पाली में शुक्रवार को हाईस्कूल में अंग्रेजी व इंटरमीडिएट में कंप्यूटर विषय की परीक्षा हुई। इस दौरान राजकीय दृष्टिबाधित इंटर कॉलेज में निरीक्षण में जिला विद्यालय निरीक्षक को कई खामियां मिलीं। केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षक बिना परिचय पत्र के ड्यूटी करते मिले। इस पर डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि सचल दलों ने 27 केंद्रों का निरीक्षण किया। राजकीय दृष्टिबाधित इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिका व प्रश्नपत्र खोले जाने के निर्धारित प्रपत्र अधूरे मिले। डबल लॉक अलमारी खोले जाने का ब्योरा दर्ज किए जाने वाला रजिस्ट्रर भी नहीं मिला। केंद्र व्यवस्थापक व बाह्य केंद्र व्यवस्थापक से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें