लखनऊ। उत्तर प्रदेश सीमेंट व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने अयोध्या रोड स्थित कार्यालय पर बैठक की। संरक्षक नरेश जैन के साथ हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्याममूर्ति गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री मनीष मोदी, लखनऊ इकाई के अध्यक्ष अभिषेक मंसानी ने सीमेंट पर जीएसटी कम होने, टीसीएस समाप्त होने व चौड़ी सड़कों पर मिश्रित भू-उपयोग करने के लिए सरकार का आभार जताया। तीन मई को सरकार को धन्यवाद देने के लिए 14वें धन्यवाद स्थापना समारोह परिवर्तन चौक स्थित होटल में होगा। पहलगाम हमले में शहीद हुए व्यापारी साथी शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि दी गई। आकाश आहूजा, राज अग्रवाल, अर्पित जैन, अभिषेक मंसानी, मनीष मोदी, ब्रजराज यादव, प्रवीण खंडेलवाल मौजूद रहे।