उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले में बदमाशों के हौंसले बुलंद है। बदमाशों ने अमेठी जिले के शुकुल बाजार थाना इलाके में मंगलवार रात को सीमेंट व्यापारी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
शुकुल बाजार थाना इलाके के ऊंचगांव में यह वारदात हुई। बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब व्यापारी राधेश्याम यादव अपने खेतों से वापस लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि गोली की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर आए तो देखा कि राधेश्याम लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।