फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलफोन जेब में रखते हैं तो हो जाएं सावधान

Thu, 09 Feb 2017 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, बहराइच
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हरदी थाना क्षेत्र के गोसाईंपुरवा जोतचांदपारा गांव निवासी एक युवक मंगलवार को मोबाइल पर बात कर रहा था। बात करने के बाद हैंडसेट जेब में डाला, तभी अचानक मोबाइल तेज धमाके के साथ फट गया।
विज्ञापन


जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हरदी थाना क्षेत्र के गोसाईंपुरवा जोतचांदपारा गांव निवासी रवि गिरि (20) पुत्र झब्बूराम गिरि के पास पुराना मोबाइल फोन था। वह दोपहर में गांव में घूमने निकला था।

तभी उसके मोबाइल पर किसी का फोन आ गया। मोबाइल पर बात करने के बाद उसने कॉल काट दी और फोन को जेब में डाल लिया। सेट को जेब में डालते ही अचानक तेज धमाके के साथ मोबाइल की बैट्री दग गई।
विज्ञापन


जिससे रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी जांघ में गंभीर घाव हो गया है। आसपास के लोगों की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी में भर्ती कराया गया है। मोबाइल फटने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

इस बारे में मोबाइल इंजीनियर उवैश ने बताया कि कभी-कभी जेब में सिक्के पड़े होने पर मोबाइल में घर्षण होता है, जिससे मोबाइल गर्म होकर विस्फोट कर देता है। जबकि मोबाइल को अधिक चार्ज किए जाने पर भी दगने की आशंका बनी रहती है। किसी-किसी मोबाइल में टूटी मेमोरी चिप लगाने पर भी दगने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें