फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में आ गई मारुति की नई सेलेरिओ

Sat, 08 Feb 2014 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मारुति सुजुकी इंडिया ने शुक्रवार को राजधानी में भी अपनी नई हैचबैक कार सेलेरिओ को लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन


छोटी कारों के सेगमेंट में यह देश की पहली गियरलेस कार है। छह वैरिएंट में पेश की गई सेलेरिओ में गियर का भी विकल्प रखा गया है।

इनमें दो ऑटो गियर शिफ्ट और चार मैन्युअल हैं। कार के सभी वैरिएंट पेट्रोल इंजन में पेश किए गए हैं। मारुति सुजुकी के वाइस प्रेसीडेंट पार्थों बनर्जी ने बताया कि ऑटो गियर शिफ्ट वैरिएंट में ग्राहक ऑटो गियर के साथ मैन्युअल का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
विज्ञापन


शहर में ऑटोमेटिक गियर वाली सेलेरिओ के एलएक्सआई व वीएक्सआई मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 4.43 व 4.74 लाख रुपये है।

जबकि मैन्युअल ट्रांसमिशन सेलेरियो के विभिन्न मॉडलों की एक्स शोरूम कीमत 4.03 से लेकर 5.11 लाख रुपये रखी गई है।

कंपनी का सेलेरिओ का माइलेज 23.1 किमी प्रति लीटर होने का दावा किया है। सात रंगों में पेश की गई कार में 998 सीसी की उच्च क्षमता वाले के-नेक्स्ट इंजन का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें