मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम में हुए हॉकी मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।
लखनऊ। हॉकी इंडिया की ओर से भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर शहर में आयोजन हुए। कहीं मैच खेला गया तो कहीं पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने प्रशिक्षु खिलाड़ियों को इंटरनेशनल मैच के अनुभव बताए। ग्राउंड पर सेल्फी ले कर सोशल मीडिया पर अपलोड करते खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को बधाई दी। गोमतीनगर स्थित मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम में दो प्रदर्शन मैच खेले गए। पहला मैच स्पोर्ट्स कॉलेज और स्पोर्ट्स हॉस्टल के बीच खेला गया। इसके बाद प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ियों के साथ मुकाबला खेला। दोपहर में लड़कियों का प्रदर्शनी मैच खेला गया। एलडीए स्थित शिवाजी अकादमी और चंद्र भान गुप्त खेल मैदान पर भी मैच हुए। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रजनीश मिश्रा ने कहा कि ओलंपिक स्वर्ण पदकों से लेकर आज तक हॉकी इंडिया सफर शानदार रहा है। भारतीय हॉकी की तस्वीर बदल रही है। हम ओलंपिक में फिर से स्वर्णिम जीत दर्ज करने की तैयारी में जुटे हैं। पूर्व ओलंपियन सैयद अली ने आज के दिन को यादगार बताया।