फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों पर मनाएं त्योहार, सार्वजनिक आयोजन न किया जाए : योगी

Thu, 24 Sep 2020 08:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुए लोगों को कोविड-19 से बचाव के बारे में विशेष रूप से जागरूक किया जाए। त्यौहारों को घर पर ही मनाया जाए। कोई सार्वजनिक आयोजन न किया जाए। त्यौहारों को मनाने में कोविड-19 के प्रोटोकॉल के पूर्ण पालन तथा सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने के संबंध में लोगों को जानकारी दी जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को लोकभवन में उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने चिकित्सा संस्थानों को वर्चुअल आईसीयू के माध्यम से जोड़ने की कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी आधारित इस व्यवस्था को अपनाकर योग्य एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा अधिक से अधिक गंभीर रोगियों का बेहतर इलाज सुनिश्चित कराया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि जिन जिलों में पिछले एक सप्ताह के दौरान हर रोज औसतन 100 या उससे अधिक कोविड-19 के केस मिले हैं, उनमें संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए कारगर रणनीति अपनाई जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा सहित चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा गहन विचार-विमर्श करते हुए कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जाए।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी व अमृत योजना की नियमित समीक्षा करें
मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी योजना तथा अमृत योजना की प्रगति की नियमित समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विशेष आर्थिक पैकेज का पूरा लाभ प्राप्त करने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्यवाही की जाए। अधिक से अधिक कामगारों, स्ट्रीट वेंडरों को ऋण प्रदान कर लाभान्वित किया जाए। एमएसएमई इकाइयों को पैकेज के माध्यम से लोन उपलब्ध कराने की कार्यवाही प्रभावी तरीके से की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें