फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई डकैत पुलिस की करतूत, तीन और आरोपियों की पहचान

Mon, 11 Mar 2019 01:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी - फोटो : amar ujala
लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में कोयला कारोबारी के फ्लैट पर 1.85 करोड़ की डकैती में दो दरोगा व सिपाही समेत चार आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही तीनों पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उधर, सीसीटीवी फुटेज से तीन अन्य आरोपियों की पहचान हुई। एक करोड़ 82 लाख 60 हजार रुपये लेकर फरार आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

2 of 7
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : amar ujala
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि ओमेक्स अपार्टमेंट में कोयला कारोबारी अंकित अग्रहरि के फ्लैट से काला धन बरामद करने के बहाने 1.85 करोड़ की डकैती के आरोप में गिरफ्तार उपनिरीक्षक पवन कुमार मिश्रा, आशीष तिवारी, आरक्षी प्रदीप कुमार भदौरिया और उसके निजी वाहन चालक आनंद यादव को रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

3 of 7
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : amar ujala
तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कराई गई। इसके आधार पर उन्हें नौकरी से बर्खास्त करने की कार्रवाई होगी। बताया कि चारों से पूछताछ व ओमेक्स अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज से डकैती में शामिल मधुकर मिश्रा, राधाकृष्ण उपाध्याय और यशराज तिवारी की पहचान हुई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी हजरतगंज के साथ पुलिस की पांच टीमें गठित करके फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कराई जा रही है।

4 of 7
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : amar ujala
फरार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश
फरार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गौरतलब है कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से डकैती में इस्तेमाल एसयूवी, लग्जरी कार व 2.40 लाख रुपये बरामद हुए थे। फरार तीनों आरोपियों के पास एक करोड़ 82 लाख 60 हजार रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आरोपी पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक पवन कुमार मिश्रा झांसी के प्रेमनगर थाने के महावीरनपुरवा और आशीष कुमार तिवारी झांसी के ही थाना पूछ के गांव सेवा का मूल निवासी है। बहराइच के खैरीघाट थाने के गांव लालपुरवा के मूलनिवासी आरक्षी प्रदीप कुमार भदौरिया ने गोसाईगंज के महिपाल खेड़ा अर्जुनगंज निवासी आनंद यादव को निजी वाहन चालक रखा था।
विज्ञापन

5 of 7
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : amar ujala
थानाध्यक्ष हटाकर कोतवाल की तैनाती
कलानिधि नैथानी ने बताया कि गोसाईगंज क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और वारदातों के खुलासे में असफल थानाध्यक्ष अजय प्रकाश त्रिपाठी को क्राइम ब्रांच स्थानांतरित करके निरीक्षक विजय कुमार सिंह को तैनात किया गया है। गैर जिले से आए विजय कुमार सिंह की हसनगंज में अतिरिक्त निरीक्षक अपराध के पद पर तैनाती का आदेश निरस्त किया गया है।  

 
विज्ञापन

6 of 7
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : amar ujala
डीजीपी सख्त
पुलिसकर्मियों द्वारा कोयला कारोबारी के घर डकैती को लेकर महकमे की फजीहत से खफा पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अपराध में लिप्त पुलिसकर्मियों को वर्दी पहनने का कोई अधिकार नहीं है। कहा, एक घटना से पुलिस की छवि पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक को तफ्तीश, रकम की जांच आयकर विभाग के जिम्मे
एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक को डकैती की पड़ताल के आदेश दिए। कारोबारी के घर से बरामद रकम की जांच का जिम्मा आयकर विभाग को सौंपा गया है। कलानिधि नैथानी ने बताया कि कोयला कारोबारी अंकित अग्रहरि की तहरीर पर शनिवार को डकैती की प्राथमिकी दर्ज करके पड़ताल शुरू की गई। एक करोड़ 82 लाख 60 हजार रुपये के साथ फरार मधुकर मिश्रा, राधाकृष्ण उपाध्याय और यशराज तिवारी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। आयकर विभाग को सूचना दी गई थी। पुलिस टीम ने डकैती के चश्मदीद अंकित के सभी साथियों के साथ अपार्टमेंट के चौकीदार से वारदात के बारे में तहकीकात की और आयकर विभाग की टीम रकम के बारे में बयान दर्ज कर रही है। आयकर विभाग की जांच में खुलासा होगा कि अंकित के पास रकम कहां से आई थी?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें