फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुफा के अंदर 'शेर' क्या करते हैं ये देख सकेंगे आप!

Sat, 26 Sep 2015 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में एक अनूठा प्रयोग होने जा रहा है। अब तक वन्यजीवों को बाड़े में देखने वाले दर्शक शेर की मांद में होने वाली हर हलचल को स्क्रीन पर देख सकेंगे। वन्य प्राणि सप्ताह के दौरान जू प्रशासन दर्शकों को जू की बब्बर शेरनी वसुंधरा और उसके शावकों को मांद में अठखेलियां करते हुए लाइव दिखाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


प्राणि सप्ताह के दौरान दर्शक रोजाना दिन में दो बार एक घंटे मांद के अद्भुत नजारों के साथ ही शावकों की अठखेलियों को देख सकेंगे। इसके लिए जू प्रशासन चिकित्सकों के कंट्रोल रूम से एक लिंक अप कनेक्शन बाल रेल के पास लगी जाइंट स्क्रीन से करेंगे।

निदेशक जू अनुपम गुप्ता ने बताया कि शेरनी वसुंधरा के शावकों को वन्य प्राणि सप्ताह के दौरान जू आने वाले दर्शक दिन में दो बार देख सकेंगे। ये नजारा वे एक अक्तूबर से सात अक्तूबर के बीच लाइव टेलीकॉस्ट के जरिये ले सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

दर्शकों की मांग पर लिया फैसला

दोपहर 12 बजे से 12:30 और शाम 4 से 4:30 तक के समय में उनकी गतिविधियों को देख सकेंगे। ये सुविधा सिर्फ वन्यप्राणि सप्ताह के दौरान ही चलेगी। उन्होंने बताया कि  आए दिन जू आने वाले दर्शक उत्सुकतावश ऐसा करने की मांग कर रहे थे, स्टाफ से इनपुट के आधार पर कुछ दिनों के लिए ऐसा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके लिए बकायदा डाक्टरों के कंट्रोल रूम से एक लिंकअप कनेक्शन भी बाल रेल के पास लगी स्क्रीन पर दिया जाएगा, ताकि लोग पहली बार मांद के भीतर की गतिविधियां देख सकें। उन्होंने बताया कि फिलहाल शेरनी के शावकों का आकार भी लगातार बढ़ रहा है।

वे लगातार खुराक उठा रहे हैं। शावक दिन में 10 से 12 बार दूध पी रहे हैै। मां भी सामान्य करीब 8-9 किलो की खुराक उठा रही है। बच्चे अपने पैरों पर खड़े होेने की आजमाइश कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें