फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: लोहा और पान मसाला फैक्टरियों के बाहर लगेंगे CCTV कैमरे, SGST  और राज्यकर मुख्यालय से होगी मॉनिटरिंग

Fri, 27 Dec 2024 09:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लोहा और पान मसाला फैक्टरियों के बाहर 100 CCTV कैमरे लगेंगे। SGST ऑफिस और राज्यकर मुख्यालय से इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन
पान मसाला (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में लोहा और पान मसाला फैक्टरियों की सीसीटीवी से निगरानी को लेकर तेजी से काम चल रहा है। सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस स्थानीय एसजीएसटी कार्यालयों में होगा लेकिन क्रॉस चेकिंग के लिए राज्य कर मुख्यालय से भी नजर रखी जाएगी। प्रदेश भर में इन दोनों सेक्टरों की फैक्टरियों के बाहर करीब 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव राज्यकर एम. देवराज के निर्देश पर पान मसाला और लोहा फैक्टरियों में टैक्स चोरी पर अंकुश लगाने के लिए एक महीने से चौबीस घंटे सचल दल निगरानी कर रहा है। पूरे प्रदेश में इन इकाइयों के बाहर सचल दल की टीमों को दिन-रात तैनात रहने के निर्देश यथावत हैं।

जिला राज्यकर कार्यालयों से की जाएगी निगरानी

व्यापारियों के विरोध को दरकिनार कर इन कैमरों की निगरानी जिला राज्य कर कार्यालयों से की जाएगी। एक टीम दिन रात इन कैमरों पर नजर रखेगी। वहीं, इन कैमरों का एक कंट्रोल रूम राज्य मुख्यालय लखनऊ में भी बनाया जा रहा है। यहां से एक तरफ इकाइयों की मॉनिटरिंग होगी तो दूसरी तरफ जिलों में तैनात अधिकारियों के कामकाज पर भी नजर रखी जा सकेगी, जो इन दोनों सेक्टरों की इकाइयों की जांच से जुड़े हैं।

उत्पादन में कमी... न ही राजस्व में असर

इस बीच पान मसाला और लोहा इकाइयों की एक महीने की सतत निगरानी के बाद राजस्व के लिहाज से किसी तरह का नुकसान अभी तक सामने नहीं आया है। व्यापारियों द्वारा उत्पादन ठप होने से होने वाले नुकसान की आशंकाओं के अध्ययन के बाद शासन ने पाया कि फिलहाल न तो उत्पादन में कमी आई है और न ही राजस्व में किसी तरह का असर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें