फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जिले में 33 स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Wed, 04 Dec 2024 12:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में अपराधियों पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है। जिले की सीमा से जुड़े 33 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन सीसीटीवी कैमरों से जिले में प्रवेश करने वाले अपराधियों व संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन


प्रदेश की राजधानी लखनऊ के के साथ ही प्रतापगढ़, उन्नाव, फतेहपुर, बाराबंकी की सीमा रायबरेली जिले से जुड़ी है। इन पड़ोसी जनपदों के अपराधियों का जिले में खासा दखल रहा है। लूट व चोरी की कई बड़ी घटनाओं में इन जिलों के अपराधी पकड़े जा चुके हैं।

अभी तक शहर के अंदर ही सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे, लेकिन यह पहली बार होने जा रहा है, जब एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने जिले की सीमा से जुड़े संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्णय लिया है। एसपी के निर्देश पर 18 थानों की पुलिस ने बाॅर्डर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए स्थान चिह्नित किए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इन स्थानों पर जल्द सीसीटीवी कैमरे लगवाने का कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में बनेगा कंट्रोल रूम ः पुलिस लाइंस में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इस कंट्रोल रूम से जिले की सीमा से जुड़े सीसीटीवी कैमरे जुड़े होंगे। जिला मुख्यालय से ही सीसीटीवी कैमरे की मॉनीटरिंग हो सकेगी। इन स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती होगी, जो संदिग्ध लोगों की तलाशी भी लेंगे। कंट्रोल रूम से निगरानी होने के कारण इन स्थानों पर तैनात पुलिस कर्मी ड्यूटी के प्रति भी हीलाहवाली नहीं कर सकेंगे। कंट्रोल रूम में बड़ी स्क्रीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें