फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 जुलाई से हो सकती हैं सीसीएसयू की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश के बाद सीसीएसयू ने तैयारी की शुरू, जल्द हो सकती है बैठक
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और मेरठ सहारनपुर मंडल के साढ़े सात सौ कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। बृहस्पतिवार शाम को शासन से हरी झंडी मिलने के बाद विवि प्रशासन ने परीक्षाएं कराने की तैयारी शुरू कर दी है। 10 जुलाई से परीक्षाएं शुरू हो सकती हैं। हालांकि अभी तिथि को लेकर विवि बैठक कर निर्णय लेगा। शुरुआत में फाइनल ईयर कोर्स ओं की परीक्षाएं होंगी। उसके बाद दूसरी परीक्षाएं होंगी।
सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में 22 फरवरी से रेग्युलर में बीए-बीकॉम और बीएससी एवं प्राइवेट में बीए-बीकॉम, एमए-एमकॉम की परीक्षाएं शुरू हुईं थी। इन परीक्षाओं में तीन लाख 70 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षाएं 27 अप्रैल तक खत्म होनी थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण 18 मार्च से आगे की परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। अब इनमें 89 पालियों के पेपर बचे हैं। विवि प्रशासन परीक्षा समिति की बैठक में सभी परीक्षाओं को प्रश्न घटाते हुए तीन घंटे की बजाय दो घंटे का प्रस्ताव शासन को भेज चुका था। बृहस्पतिवार को इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी विवि के कुलपति को अपने अपने स्तर से 30 जून के बाद परीक्षाएं आयोजित कराने के लिए कहा है। परीक्षा को लेकर सीसीएसयू की पूरी तैयारी है। फिलहाल माना जा रहा है कि 10 जुलाई से परीक्षाएं शुरू की जा सकती हैं। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही अभी शासन ने परीक्षा की अवधि को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं किया है। परीक्षा 2 घंटे की हो अथवा 3 घंटे की इसको लेकर भी जल्द ही निर्णय हो जाएगा। विवि प्रशासन की तरफ से छात्रों से कहा गया कि पहले फाइनल ईयर की परीक्षाएं होंगी, इसके बाद दूसरी परीक्षाएं होंगी। वार्षिक प्रणाली की परीक्षा के बाद सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि परीक्षाएं जल्द खत्म कराने के लिए इस बार पेपरों में गैप नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 के बाद होंगी डिग्री कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाएं
मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, कहा- जुलाई में कराएं बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा
लखनऊ। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने राज्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं 30 जून के बाद शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थानों में शैक्षिक सत्र 2019-20 की परीक्षा और बीएड-2020 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आयोजन के लिए आवश्यक कार्यवाही शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने बृहस्पतिवार को कुलपतियों, उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक और सभी कमिश्नर व डीएम को दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें