सीबीएसई ने अब बच्चों की लेखनी को निखारने की पहल की है। एक निजी पब्लिकेशन ‘कथा’ के सहयोग से ‘सीबीएसई कथा: क्रिएटिव राइटिंग एंड ट्रांसलेशन कॉम्पटीशन’ की घोषणा की है।
इसमें बच्चों को न केवल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा, बल्कि विभिन्न कार्यशालाओं में वे अपनी लेखनी को मजबूत बनाने के गुर भी सीखेंगे।
सभी संबद्ध स्कूलों में इस कॉम्पटीशन का आयोजन तीन चरणों में होगा। अगस्त में पहले चरण में स्कूल स्तर पर ऑन द स्पॉट राइटिंग कॉम्पटीशन होगा।
कक्षा चार से सात तक और आठ से 12वीं तक के दो ग्रुप में बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। चयनित प्रतिभागियों के नाम स्कूल प्रिंसिपल www.katha.org पर अपलोड करेंगे।
यहां ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर बेस्ट एंट्री को चुना जाएगा। दूसरे चरण में रीजनल राइटिंग वर्कशॉप होगी। इस चरण के विजेताओं को नई दिल्ली में होने वाले कथा उत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। यहां बेस्ट स्टोरी और बेस्ट ट्रांसलेटर की घोषणा की जाएगी।