सीबीएसई इंटरमीडिएट के रिजल्ट में टाइनी टॉट्स पब्लिक स्कूल के मो. शादाब ने 97.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद नगर के अथर्व तिवारी ने 96.60 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा और केंद्रीय विद्यालय अमहट की छात्रा हिमांगी ने 96.40 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है। अधिकांश विद्यालयों में बेटियां ही पहले स्थान पर रहीं।
मंगलवार को घोषित सीबीएसई इंटरमीडिएट के रिजल्ट में शिवब्रत सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी कलान की क्रांती उपाध्याय को 96.00, कमला नेहरू बाल शिक्षण संस्थान की अनुष्का आर्या को 95.60, सनबीम स्कूल की कृतिका सिंह को 95.60, त्रिभुवन देवी एकेडमी कादीपुर के आदित्य विक्रम सिंह को 95.20, स्टेला मॉरिस कान्वेंट स्कूल सिटी ब्रांच की सृजन शुक्ला को 95.00, महर्षि विद्या मंदिर की रिद्धि शुक्ला को 95.00, गोपाल पब्लिक स्कूल के असित चौरसिया को 95.00, शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल की उन्नति को 95.00, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सानिया शुक्ला को 95.00, नेशनल पब्लिक स्कूल की जोया फातिमा को 95.00, कमला नेहरू बाल शिक्षण संस्थान करौंदिया के शुभम मौर्या को 94.60, सेंट जेवियर्स स्कूल कादीपुर के सुदीप को 93.00, लिटिल फ्लावर्स स्कूल की हुरैन फातिमा को 92.30, एस कान्वेंट स्कूल की शगुन जायसवाल को 91.00 प्रतिशत अंक हासिल हुए। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
अधिकांश विद्यालयों में 100 फीसदी रहा रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध अधिकांश विद्यालयों के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का रिजल्ट सौ फीसदी रहा। कुछ विद्यालयों में बच्चों का कंपार्टमेंट भी रहा। शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टाइनी टॉट्स पब्लिक स्कूल, सनबीम स्कूल, त्रिभुवन देवी एकेडमी कादीपुर, स्टेला मॉरिस कान्वेंट स्कूल सुल्तानपुर, लिटिल फ्लावर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोपाल पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, एस कान्वेंट स्कूल, सूर्या एकेडमी पब्लिक स्कूल का रिजल्ट सौ फीसदी रहा। वहीं, कई विद्यालय ऐसे रहे, जिनका परिणाम प्रतिशत 95.00 प्रतिशत रहा।