सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम 5 मई को जारी हो सकता है। सीबीएसई के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. जावेद आलम खान ने बताया कि बोर्ड की परंपरा रही है कि इंटर के तीन दिनों के अंदर हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम जारी हो जाता है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पांच मई को शाम तीन बजे तक परीक्षा परिणाम जारी हो सकते हैं। छात्र परिणाम www.results.nic.in, www.cbseresults.nic.in, www.cbse.nic.in पर देख सकते हैं।