लखनऊ। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, कानपुर रोड कैंपस के तत्वावधान में रविवार से सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप शुरू हुई। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। चैंपियनशिप में अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 श्रेणियों में फ्रीस्टाइल, ब्रेस्टस्ट्रोक, बैकस्ट्रोक, बटरफ्लाई, व्यक्तिगत मिडले और रिले जैसी स्पर्धाएं हो रही हैं। पहले दिन तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया। उद्घाटन समारोह में शिव शंकर अवस्थी, अनुज अवस्थी, पूनम गौतम ने प्रतिभागियों को अनुशासन और खेल कौशल बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।