फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई तेज करेगी रिवर फ्रंट घोटाले की जांच, क्लर्क से लेकर इंजीनियर तक दहशत में

Tue, 26 Jun 2018 12:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गोमती रिवर फ्रंट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गोमती रिवर फ्रंट घोटाले की जांच कर रही सीबीआई की कार्यप्रणाली से सिंचाई विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। क्लर्क से लेकर इंजीनियर और अधिकारी तक दहशत में हैं।

विज्ञापन


हालांकि, इस मामले में अभी विधिवत पूछताछ शुरू नहीं हुई है, लेकिन दस्तावेजों के बहाने सीबीआई का सिंचाई विभाग के कार्यालयों में आना-जाना बढ़ गया है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में जल्द ही कोई बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

दरअसल, परियोजना में आठ सौ से अधिक छोटे-बड़े काम हुए थे। इनके टेंडर भी खंगाले जा चुके हैं। सीबीआई ने पिछले वर्ष दिसंबर में इस मामले में अपने यहां केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


खन्ना कमेटी और न्यायिक जांच के बाद मामले की पड़ताल सीबीआई से कराने के लिए प्रदेश सरकार ने सिफारिश की थी। मामला दर्ज होने के छह महीने बाद इस मामले में थोड़ी तेजी आई है।

बताया जाता है कि अप्रैल में आनन-फानन लिया गया उन्नाव प्रकरण सीबीआई के लिए अधिक महत्वपूर्ण हो गया था। इसकी वजह से अन्य जांचें भी प्रभावित हो रही थीं, लेकिन अब सीबीआई रिवर फ्रंट मामले में पूर्व और मौजूदा इंजीनियरों से पूछताछ कर जांच आगे बढ़ाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें