फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS अनुराग तिवारी के दोस्तों व नौकर से साढ़े तीन घंटे तक CBI ने की पूछताछ

Tue, 27 Jun 2017 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आईएएस अनुराग तिवारी
विज्ञापन
सीबीआई की टीम सोमवार दोपहर 12 बजे करीब मृतक आईएएस अनुराग तिवारी की हत्या की जांच के सिलसिले में बहराइच स्थित उनके आवास पहुंची। चार सदस्यीय टीम ने घर के किसी सदस्य के न होने पर उनके दो दोस्तों और एक करीबी नौकर से लगभग साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ की। मृतक आईएएस के कपड़े के बैग से टीम कुछ अभिलेख, दवा का पर्चा और रुमाल को सीज कर साथ ले गई।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला कानूनगोपुरा निवासी कर्नाटक कैडर के आईएएस अनुराग तिवारी का शव 17 मई को लखनऊ के हजरतगंज स्थित मीराबाई गेस्ट हाउस के बाहर मिला था।

अनुराग के भाई ने इस मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी केस की जांच के लिए सीबीआई की चार सदस्यीय टीम सोमवार को दिल्ली से इंस्पेक्टर ए. के. यादव की अगुवाई में बहराइच के मोहल्ला कानूनगोपुरा पहुंची। पैतृक आवास पहुंचने पर आईएएस अनुराग के माता-पिता के नोएडा में होने की जानकारी मिली। उनके भाई राकेश और मयंक भी बाहर थे।

बैग से मिले दवा के पर्चे को कर दिया सीज

परिवार के लोगों से संपर्क के बाद मकान की देखरेख करने वाला बल्ले कश्यप चाबी लेकर आवास पर पहुंचा। इस दौरान अनुराग के बचपन के दोस्त एन. के. शुक्ला और आशीष जायसवाल को भी बुला लिया गया। सीबीआई टीम ने अनुराग के बैग के कपड़ों की तलाशी ली।

बैग से मिले एक दवा के पर्चे को सीबीआई ने सीज कर दिया। वहीं बैग में मिले कई अभिलेख व एक रुमाल भी सीबीआई सीबीआई टीम साथ ले गई है।

लगभग साढ़े तीन घंटे तक सीबीआई ने गहनता के साथ तमाम पहलुओं पर छानबीन की। हालांकि परिवार के लोगों के मौजूद न होने से उनके बयान नोएडा जाकर दर्ज करने की चर्चा बनी रही।
विज्ञापन

सीबीआई ने ये पूछे सवाल

file photo - फोटो : amar ujala
सवाल- अनुराग की दिनचर्या क्या थी?
जवाब- अनुराग बहुत ही सीधे और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। वह ज्यादा दिखावे में नहीं रहते थे।

सवाल- आप क्या करते हैं?
जवाब- मैं दवा व्यवसाय से जुड़ा हुआ हूं और अनुराग का बचपन का मित्र हूं।

सवाल- अनुराग के कौन-कौन से दोस्त थे?
जवाब- अनुराग के दोस्तों के बारे में मुझे ज्यादा जानकारी नही है।

सवाल- अनुराग ड्रग्स के शौकीन थे या नहीं?
जवाब- अनुराग को कभी ड्रग्स, शराब आदि नशा करते हुए नहीं पाया है। हां वह सिगरेट पीने के शौकीन जरूर थे।

सवाल- अनुराग से आखिरी मुलाकात कब हुई?
जवाब- अनुराग के बहराइच आने पर लखनऊ जाने से दो दिन पहले 10 मई को आखिरी मुलाकात हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें