आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ डिजिटल डिवाइस भी जब्त
सीबीआई, लखनऊ की डीआईजी शिवानी तिवारी के निर्देश पर एडिशनल एसपी एवं जांच अधिकारी रानू चौधरी के नेतृत्व में टीमों ने पुलिस बल के साथ आरोपियों के ठिकानों को खंगाला है। इस दौरान गबन किए गए सरकारी धन के निवेश और इस्तेमाल से जुड़े आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ डिजिटल डिवाइस भी जब्त की गई हैं।
बता दें कि इस प्रकरण को लेकर अमेठी के गौरीगंज थाने में 21 मार्च को बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि बेसिक शिक्षा विभाग में जूनियर अकाउंटेंट मनोज कुमार मालवीय ने अन्य लोगों की मिलीभगत कर आपराधिक साजिश रची और सरकारी खजाने से अलग-अलग बैंक खातों में गैर-कानूनी तरीके से करीब चार करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर कराकर सरकारी धन का गबन किया।
जांच को अमेठी पहुंची सीबीआई टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
इन लोगों के ठिकानों को खंगाला
सीबीआई ने अपनी एफआईआर में मनोज कुमार मालवीय के साथ ब्लॉक क्वालिटी कोआर्डिनेटर अभिषेक सिंह, ब्लॉक एमआईएस कोआर्डिनेटर शिवम कुमार पांडेय, अमेठी के जगदीशपुर स्थित प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर श्रवण कुमार द्विवेदी और गौरीगंज के प्राइमरी स्कूल के असिस्टेंट टीचर शैलेश चंद्र शुक्ला को नामजद करने के साथ उनके ठिकानों को खंगाला है।
सीबीआई ने लखनऊ में आरोपी मनोज कुमार मालवीय के चिनहट स्थित आवास समेत तीन जगहों पर छापा मारा है। इसी तरह अयोध्या में कोतवाली नगर क्षेत्र में पवन कुमार मालवीय, अमेठी में शिवम पांडेय और अभिषेक त्रिपाठी के आवास को भी खंगाला गया है।