फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डीसीएम छोड़ भागे पशु तस्कर, तोड़फोड़

Thu, 06 Feb 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सलोन कोतवाली परिसर में खड़ी डीसीएम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात पशु तस्करों ने चाकू दिखाकर ग्रामीणों का धमकाया। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लोगाें का गुस्सा देख तस्कर भाग निकले। ग्रामीणों ने डीसीएम में तोड़फोड़ भी की। पुलिस के एक घंटे देर से आने पर लोगों ने नाराजगी जताई। वाहन को कब्जे में लेते हुए पुलिस ने सात संरक्षित पशुओं को गोशाला भिजवाया। तस्कर जौनपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सलोन क्षेत्र के निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे स्थित कोडरी गांव में बीती मंगलवार रात करीब 11 बजे डीसीएम में संरक्षित पशुओं को लादा जा रहा था। वाहन की लाइट देखकर कुछ युवक मौके पर आए। यह देख तस्करों ने चाकू दिखाकर युवकों को धमकाते हुए भगाने का प्रयास किया। युवकों ने शोरगुल मचाया तो भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

इस पर तस्कर डीसीएम छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। ग्रामीणों ने तस्करों का पीछा किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। आक्रोशित ग्रामीणों ने डीसीएम में ईंट पत्थर से जमकर तोड़फोड़ करते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सीओ सलोन प्रदीप कुमार ने बताया कि डीसीएम से बरामद किए गए सात संरक्षित पशुओं को गोशाला भिजवाया गया है। मिनी ट्रक किसका है, इस बारे में जांच कराई जा रही है। उपनिरीक्षक कपिल मलिक की तहरीर पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच चौकी इंचार्ज करहिया करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें