फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नहर में उतराता मिला कैटरर का शव

Sat, 22 Feb 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नहर में उतराता मिला कैटरर का शव
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा में शुक्रवार सुबह बाराबंकी के टिकैतगंज कुर्सी निवासी कैटरर मनीष कुमार (40) का शव नहर में उतराता मिला। उनकी बाइक भी नहर में पड़ी थी। पुलिस ने शव बाहर निकाला। युवक के चेहरे व सिर पर काफी चोटें थीं।
विज्ञापन

मृतक के भाई अतुल कुमार के मुताबिक कुर्सी रोड स्थित टेंट कारोबारी दिलशाद ने मनीष को शादी समारोह में काॅफी मशीन लगाने के लिए बुक किया था। बृहस्पतिवार को वह गुडंबा के बेहटा गए थे। देर रात तक नहीं लौटे। काफी खोजबीन की, पर कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह बेहटा चौकी इंचार्ज संतोष पटेल ने अतुल व टेंट कारोबारी दिलशाद को मनीष का शव नहर में पड़ा होने की जानकारी दी। टेंट कारोबारी ने शिनाख्त की।

अतुल ने आशंका जताई कि मनीष को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। बताया कि एक वर्ष पहले पिता की हार्ट अटैक से मौत हुई थी। परिवार में मां गीता देवी, पत्नी उमा, बेटा रुद्राक्ष व बेटी सृष्टि है। इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें