फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश वैन से करोड़ रुपए भरा बक्सा ले भागे बदमाश, रखे थे पुराने नोट

Sat, 17 Dec 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
वैन का ड्राइवर सुनील - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में बेखौफ घूम रहे बदमाश बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े एएसपी ट्रांस गोमती के ऑफिस से चंद कदम दूर बैंक ऑफ इंडिया की कैश वैन से रुपयों से भरा बॉक्स ले उड़े। इस बॉक्स में एक करोड़ रुपये की पुरानी करेंसी थी। 
विज्ञापन


बदमाश पैदल ही निशातगंज की तरफ भाग निकले और कैश वैन के पास खड़े ड्राइवर व गनर को हवा तक नहीं लगी। पान की गुमटी चलाने वाले अखिल ने शोर मचाया तब गनर और ड्राइवर की नींद टूटी। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। बदमाशों की तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला।  

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि बैंक का ऑफिस गोल मार्केट चौराहा पर वर्मा स्क्वॉयर बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर है। सुबह करीब 11 बजे कैशियर दीपांशु, गनमैन केदारनाथ और इंदर सिंह राणा व ड्राइवर सुनील कुमार कनौजिया के साथ कैश कलेक्शन के लिए निकले थे। 
विज्ञापन


बैंक की सर्वोदयनगर और खुर्रमनगर शाखा से नई करेंसी में एक करोड़ दस लाख व पुरानी करेंसी में एक करोड़ रुपये लेकर दोपहर लगभग डेढ़ बजे सभी गोल मार्केट पहुंचे। सारी करेंसी दो बक्सों में रखी थी। दीपांशु और गनर इंदर नई करेंसी का बक्सा लेकर बैंक के भीतर चले गए जबकि कैश वैन को किनारे खड़ी करके ड्राइवर सुनील और गनर केदारनाथ नीचे उतरकर आपस में बातें करने लगे। 

पुरानी करेंसी का बक्सा वैन की पिछली सीट पर रखा हुआ था। इस करेंसी को विभूतिखंड स्थित बैंक की जोनल शाखा में जमा कराना था। घटना का पता चलने पर बैंक के चीफ मैनेजर एससी सिंह, एजीएम अखिलेश प्रसाद, सीनियर मैनेजर क्रेडिट वीके जैन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी नीचे आ गए। क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन

15 दिन पहले ही आया था चालक, हिरासत में लेकर पूछताछ

ड्राइवर से की जा रही पूछताछ - फोटो : amar ujala
एक करोड़ रुपये उड़ाने की वारदात में कैश वैन के चालक राजाजीपुरम सी ब्लॉक निवासी सुनील की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। इंस्पेक्टर महानगर शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुनील एक दिसंबर से ही बैंक में संविदा पर नौकरी कर रहा है। 

पहले वह निजी कंपनी की गाड़ी चलाता था। बैंक में सुनील को ऑफिस के छोटे-मोटे काम दिए गए लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस होने पर कैश वैन चलाने में लगा दिया गया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बगल में है पुलिस बूथ, 50 कदम दूर एएसपी ऑफिस
जिस जगह वारदात हुई, वहां हर वक्त चहल-पहल और भीड़ मौजूद रहती है। खास बात यह है कि बैंक की कैश वैन के बगल में ही पुलिस बूथ है और मात्र 50 मीटर की दूरी पर एएसपी ट्रांस गोमती का ऑफिस और महानगर कोतवाली है। 

ऐसी जगह पर एक करोड़ रुपये उड़ाने की खबर ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। इस वारदात ने राजधानी पुलिस की सक्रियता और सतर्कता की पोल भी खोलकर रख दी है। एजीएम अखिलेश प्रसाद ने बताया कि बक्से में 1000 रुपये के 50 और 500 रुपये के 100 पैकेट में एक करोड़ रुपये रखे हुए थे। बक्से का वजन करीब 50 किलो था। एक व्यक्ति अकेले बक्सा उठाकर भाग जाए, पुलिस को इस पर संशय है। पुलिस का मानना है कि वारदात में दो या दो से अधिक लोग शामिल होने चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें