फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शोध प्रोत्साहन के लिए शिक्षकों को नकद पुरस्कार देगा लविवि

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्कोपस इंडेक्स्ड पत्रिकाओं में प्रकाशन के लिए शुरू हुई क्वार्टाइल-एक्सेल योजना
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शोध की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। इसके अनुसार स्कोपस इंडेक्स्ड पत्रिकाओं में शोधपत्र प्रकाशन के लिए ''क्वार्टाइल-एक्सेल'' योजना शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


लविवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि ''क्वार्टाइल-एक्सेल'' योजना के तहत चार श्रेणी में पुरस्कार दिए जाएंगे। पहली श्रेणी में आठ रुपये की प्लैटिनम क्वार्टाइल प्रोत्साहन राशि, दूसरी में छह हजार रुपये की स्वर्ण क्वार्टाइल, तीसरी में चार हजार रुपये की सिल्वर क्वार्टाइल और चौथी में दो हजार रुपये की कांस्य क्वार्टाइल प्रोत्साहन राशि है। इसके साथ ही प्रकाशन उत्कृष्टता पुरस्कार के तहत ''क्वार्टाइल-एक्सेल'' के तहत शीर्ष 50 स्कोपस अनुक्रमित पत्रिकाओं में प्रकाशन करने पर 10 हजार रुपये पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय सहयोग निधि योजना में स्कोपस इंडेक्स्ड पत्रिकाओं में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ संयुक्त अनुसंधान और संयुक्त प्रकाशन के लिए प्रति प्रकाशन तीन हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। लविवि कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के अनुसार अत्याधुनिक अनुसंधान और ज्ञान सृजन को बढ़ावा देने में योजनाएं सहयोग करेंगी। डीन एकेडमिक्स प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि ''क्वार्टाइल-एक्सेल'' योजना के तहत पुरस्कार विजेताओं को एक प्रतिष्ठित समारोह में प्रमाणपत्र और मौद्रिक प्रोत्साहन के साथ सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें