लखनऊ। जनता को टैक्स जमा करने में सहूलियत देने के लिए नगर निगम व जलकल विभाग के सभी जोनल कार्यालय, कैश काउंटर रविवार को भी खोले जाएंगे। काउंटर सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे। इस दौरान भवन स्वामियों से कर निर्धारण प्रपत्र भरवाकर टैक्स लिया जाएगा। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि जलकर और अन्य देयों का भुगतान किया जा सकेगा।