लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में सोमवार को हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) परिसर में ही कैश बिलिंग काउंटर का शुभारंभ किया गया। अभी तक मरीजों को बिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर तक जाना पड़ता था।
संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने काउंटर का उद्घाटन करते हुए कहा कि अब मरीज और तीमारदारों को दवाएं लेने के लिए दौड़ नहीं लगानी होगी। इस मौके पर एचआरएफ के इंचार्ज डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र, चिकित्सा अधीक्षक डा. वरुण विजय, रजिस्ट्रार डाॅ. आयुष लोहिया और वित्त अधिकारी रजनीकांत वर्मा उपस्थित रहे।