फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पहली मंजिल के कमरे का ताला तोड़कर नकदी-जेवर चोरी

Sun, 04 Oct 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा के जेहटा पकरिया चौराहे के पास शुक्रवार देर रात दो मंजिला मकान की पहली मंजिल के कमरे का ताला तोड़कर चोर करीब 10 लाख रुपये के जेवर और 1.10 लाख रुपये नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर शनिवार शाम एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन

जेहटा निवासी फुटवियर दुकानदार राजू वर्मा के मुताबिक, रात करीब 1:30 बजे उनका बेटा सर्वेश लघुशंका के लिए उठा था। इसी दौरान उसने छत पर एक नकाबपोश चोर को देखा। सर्वेश के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए और छत की ओर दौड़े। खुद को घिरता देख चोर छज्जे से सड़क पर कूदकर भाग गया। इसके बाद परिजन पहली मंजिल पर पहुंचे तो एक बंद कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था। राजू के मुताबिक, शुक्रवार को ही उन्होंने पुरानी बाइक करीब 60 हजार रुपये में बेची थी। इसके अलावा दुकान का सामान खरीदने के लिए रखे करीब 50 हजार रुपये भी अलमारी में थे। चोर जेवर और नकदी के साथ यह रकम भी ले गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें