फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो घरों से नकदी व लाखों के जेवर चोरी

Thu, 18 Sep 2025 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा के सीवां गांव में मंगलवार की रात चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर नकदी समेत करीब 20 लाख के जेवर पार कर दिए। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने गुडंबा पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गुडंबा के सीवां गांव निवासी राजकुमार निजी चालक हैं। राजकुमार ने बताया कि मंगलवार की रात वह पत्नी रिंकी व दो बच्चों के साथ कमरे में सो रहे थे। सुबह पांच बजे उठे तो कमरे के दरवाजे का बेलन बाहर से लगा हुआ था। आवाज देकर पड़ोसी को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। बगल के कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर अलमारी और लॉकर के ताले भी टूटे थे। राजकुमार के मुताबिक 50 हजार की नकदी व 10 लाख के जेवर चोरी गए हैं।
चोरों ने राजकुमार के घर से करीब 150 फीट की दूरी पर बने किसान धर्मपाल के घर को भी निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि पत्नी शारदा व तीन बच्चों के साथ घर के बरामदे में वह सो रहे थे। छत के रास्ते से घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर 65 हजार की नकदी व करीब 10 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिया।

घर में बिखरा पड़ा सामान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें