फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो घरों सेे नकदी व जेवरात चोरी

Thu, 28 Nov 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार की रात हरचंदपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त रो
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात चोरों ने दो घरों से नकदी-जेवरात समेत 13 लाख का सामान पार कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पिपरी मजरे छतौना मरियानी गांव निवासी सर्वेश सिंह चौहान पेशे से पत्रकार हैं। वह अपनी मां, पत्नी, दो बेटों व बहू के साथ एनटीपीसी के पास बहेरवा में रहते हैं। घर पर उनके बड़े भाई मंशेष सिंह व उनकी भाभी रहती हैं। रात में उनके भाई व भाभी मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। इस दौरान चोर घर के अंदर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे लगभग ढाई लाख कीमत के जेवर व 35 हजार रुपये नकद उठा ले गए।
वहीं, गांव के राजू सिंह उर्वरक व सरिया सीमेंट की दुकान चलाते हैं। वह एक कमरे में सो रहे थे। चोरों ने उनके कमरे के दरवाजे को बाहर से साड़ी से बांध दिया और दूसरे कमरे में रखी दो आलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे लगभग 10 लाख कीमत के जेवरात उठा ले गए। इस दौरान उनकी नींद खुली तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि घटना की जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें