नगराम। कोर्ट के आदेश पर सुखलाल खेड़ा गांव निवासी सूरज के खिलाफ बृहस्पतिवार को एफआईआर दर्ज की गई। उस पर युवती का कई महीनों तक यौन शोषण करने का आरोप है।पीड़िता के अनुसार, सूरज ने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का वादा किया था। युवती ने जब शादी की बात की तो वह टालमटोल करने लगा। आरोपी ने बाद में शादी से इन्कार कर दिया और गाली-गलौज भी की। पीड़िता ने 29 अप्रैल को पुलिस उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। कार्रवाई न होने पर उसने कोर्ट का रुख किया। एसओ नगराम अंजनी कुमार सिंह ने बताया, पीड़िता का बयान जल्द मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।