लखनऊ। रियल एस्टेट कंपनी रोहतास के अफसरों पर एक व्यक्ति ने प्लाट दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये ठगने का केस हजरतगंज थाने में दर्ज कराया है।
इंदिरानगर निवासी अमित कुमार के मुताबिक वर्ष 2015 में रोहतास कंपनी ने सुलतानपुर रोड पर टाउनशिप में आसान किस्तों में प्लाट दिलाने की बात कही थी। उन्होंने एक प्लाट बुक कर कंपनी को करीब सात लाख रुपये दिए। कुछ समय बाद जब कंपनी से संपर्क किया तो लोग टालमटोल करने लगे। हजरतगंज पुलिस से शिकायत की, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। कोर्ट के आदेश पर हजरतगंज थाने में रोहतास प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों पर केस दर्ज कराया है।
मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर। संवाद
मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर। संवाद