लखनऊ। कृष्णानगर निवासी संजीव के अनुसार उनका करन वर्मा उर्फ करन सचान से व्यापार का लेनदेन है। आरोप है कि उन्होंने आरोपी करन वर्मा से 24 अक्तूबर को पैसा मांगा तो धमकी देकर फरार हो गया। विरोध पर आरोपी ने साथी सूरज, शिबू, सहीम खान व अन्य के साथ मिलकर मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।