फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार से राहगीर को रौंदने की आरोपी महिला पर केस दर्ज, निजी मुचलके पर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मदेयगंज में शिया पीजी कॉलेज के पास मंगलवार दोपहर कार की टक्कर से साइकिल सवार रविंद्र पांडेय की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला कार चालक तनु गुप्ता के खिलाफ देर रात एफआईआर दर्ज कर ली। हालांकि, बुधवार को आरोपी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

एसीपी महानगर नेहा त्रिपाठी के मुताबिक, आरोपी पर दर्ज एफआईआर में सात साल से कम की सजा है। इससे थाने में मुचलका भरवाकर आरोपी को छोड़ दिया गया। विवेचना जारी है। मामले में रविंद्र के भाई देवेंद्र ने केस दर्ज कराया है। आरोपी तनु के पिता चीनू गुप्ता रियल एस्टेट कारोबारी और अधिवक्ता हैं। उधर, पोस्टमार्टम के बाद बुधवार दोपहर में रविंद्र का शव उनके घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। रविंद्र की पत्नी सरोज, बेटा अंकित और बेटी अक्षया का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों व पड़ोसियों की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, इसी हादसे में घायल हुए बांस मंडी भानू टोला निवासी नीरज सोनकर के बेटे दक्ष का ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें