फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई का शिकंजाः रिवर फ्रंट घोटाले में 8 इंजीनियरों पर केस

Tue, 20 Jun 2017 02:04 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अखिलेश सरकार के बड़े प्रोजेक्ट में शुमार रहे गोमती रिवर फ्रंट में घपलों की सीबीआई जांच की सिफारिश के चौबीस घंटे बाद ही पहला शिकंजा प्रोजेक्ट से जुड़े आठ इंजीनियरों पर कसा है। सोमवार रात गोमतीनगर थाना में इन सभी के खिलाफ वित्तीय अनियमितता का केस दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन


गोमतीनगर इंस्पेक्टर सुजीत दुबे ने बताया कि एफआईआर में सिंचाई विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता गुलेश चंद्रा, एसएन शर्मा व काजिम अली, तत्कालीन अधीक्षण अभियंता शिवमंगल यादव, अखिल रमन व कमलेश्वर सिंह, तत्कालीन अधिशासी अभियंता-अधीक्षण अभियंता रूप सिंह यादव और वर्तमान अधिशासी अभियंता सुरेंद्र यादव के नाम शामिल हैं।

इसमें से पहले सात रिटायर हो चुके हैं। आरोप है कि इन सबने रिवर फ्रंट परियोजना के लिए आवंटित रकम का बड़ा हिस्सा मिलीभगत से डकार लिया। परियोजना का ठेका डिफॉल्टर कंपनी गैमन इंडिया को देने के लिए अफसरों और इंजीनियरों ने टेंडर की शर्तों को मनमाने तरीके से बदल डाला। सिंचाई विभाग, शारदा सहायक के अधिशासी अभियंता की तरफ से दी गई तहरीर में न्यायिक जांच समिति की 74 पन्ने की रिपोर्ट को आधार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें