फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीता पर बयान देकर लंबा फंसे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, केस दर्ज

Sun, 03 Jun 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के सीताजी पर दिए विवादास्पद बयान को लेकर बिहार के सीतामढ़ी में केस दर्ज किया गया है। सीतामढ़ी माता सीता की जन्मस्थली है, जहां राजा जनक को हल चलाने के दौरान जमीन के अंदर से माता सीता बच्ची के रूप में मिली थीं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शर्मा ने कहा था कि रामायण काल में सीताजी का जन्म एक घड़े से हुआ था, जबकि सच्चाई यह है कि उस काल में टेस्ट ट्यूब बेबी जैसी तकनीक मौजूद थी, जिसके जरिये सीताजी का जन्म हुआ होगा। 

अधिवक्ता ठाकुर चंदन कुमार सिंह ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सरोज कुमारी की अदालत में परिवाद दायर करते हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री पर गंभीर दंडात्मक कार्रवाई का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका को अपर मुख्य दंडाधिकारी ज्योति कुमारी की अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया है। अगली सुनवाई अब 8 जून को होगी।

ठाकुर का कहना है कि उपमुख्यमंत्री ने जगत जननी सीता पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। यह एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया है।

इस बयान से न केवल एक धर्म विशेष के लोगों की भावना आहत हुई है, बल्कि यह मिथिला और मैथिली का अपमान है। शर्मा ने हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें