फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंसल कंपनी पर 71.60 लाख की ठगी की तीन और एफआईआर दर्ज, कार्रवाई संख्या 238

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अंसल कंपनी के खिलाफ 71.60 लाख की ठगी की तीन और एफआईआर दर्ज हुई हैं। सेना में कर्नल, उनकी पत्नी व एक अन्य से फ्लैट और अपार्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। इसके साथ ही अब शहर भर के थानों में दर्ज मामलों की संख्या 238 हो गई है।
विज्ञापन


पीजीआई के तेलीबाग निवासी कर्नल शिव प्रसाद मौर्य के मुताबिक उन्होंने 25 फरवरी 2021 में अंसल कंपनी से उनकी सुशांत गोल्फ सिटी साइट स्थित एक अपार्टमेंट में 34 लाख का फ्लैट बुक कराया था। उन्होंने उसी दिन 28.49 लाख का भुगतान भी कंपनी को कर दिया था। मगर आज तक उन्हें फ्लैट पर कब्जा नहीं मिला। कई बार कर्नल ने कंपनी के अधिकारियों से बात भी की मगर हर बार टालमटोल के सिवा उन्हें कुछ नहीं मिला। इसी तरह कर्नल के पत्नी नीरज कुमारी ने भी अलग से फ्लैट बुक कराया था। 28.49 लाख का भुगतान भी किया मगर अभी तक कब्जा नहीं मिला। उधर, कैंट निवासी शशि वहल से अंसल कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने नौ मार्च 2011 में प्लॉट के नाम पर 14.62 लाख की ठगी कर ली। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें