फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उपकेंद्र पर मारपीट, तोड़फोड़ के आरोपियों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के लौलाई उपकेंद्र पर 26 जून की रात मारपीट और तोड़फोड़ करने के आरोप में अवर अभियंता अमित कुमार यादव ने सौ अज्ञात पर एफआईआर कराई है। उनके मुताबिक रात 11:30 बजे न्यू कांशीराम कॉलोनी के एबीसी केबल में आग लगने से बिजली चली गई थी। विभागीय कर्मचारियों ने प्रभावित क्षेत्र को छोड़कर अन्य इलाकों की आपूर्ति रात 11:55 बजे बहाल कर दी और केबल ठीक करने का काम शुरू कर दिया था। तभी सौ लोगों ने उपकेंद्र में घुसकर मारपीट की थी। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें